जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा ।अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज दोपहर 02 बजे के करीब लखनपुर के सुमन पेट्रोल पंप के पास एक गंभीर सड़क हादसा देखने को मिला जहाँ एक इनोवा चारपहिया वाहन और एक अन्य चारपहिया वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पलगड़ी से 08 लोग चारपहिया वाहन से लखनपुर की तरफ आ रहे थे जहाँ गाड़ी में ईंधन भराने जैसे ही वो सुमन पेट्रोलियम पेट्रोल पंप की तरफ़ मुड़े सामने से आ रही तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी की दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह छति ग्रस्त हो गए वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की भिड़ंत के बाद एक वाहन अपने ही स्थान पर एक चक्कर घूम गई।
इस दुर्घटना में पलगड़ी निवासी शेर सिंह और वंशधारी को सर पर गंभीर चोंटे आई है वही सवार एक व्यक्ति के हाथ पर गंभीर चोंट आने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वाहन में सवार लगभग सभी लोगो को चोंटे आई है जिसमे 04 महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस थाने में दर्ज नहीं करायी गई थी।






