कमलकांत पाटनवार
सीपत/नवागांव
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम नवागांव के बस्ती मोहल्ले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवदुर्गा माता की स्थापना होने से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम माता की आरती, पूजा-पाठ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना करेंगे। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

मां दुर्गा उत्सव समिति, बस्ती मोहल्ला नवागांव द्वारा नवरात्र पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पूजा-अर्चना के नौ दिनों के बाद विधि-विधान के साथ माता की विदाई की जाएगी।
इस धार्मिक आयोजन में आचार्य पंडित दीपक शर्मा जी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य परमेश्वर रजक, बंटी पाटनवार, दिलचंद रजक, सूर्यप्रकाश रजक, रामेश्वर साहू, अमित साहू, सतीश रजक, कृष्णा धीवर, अर्जुन यादव, अश्वनी धीवर, तिरिथराम साहू, सत्येन्द्र साहू, महेंद्र साहू, महेश साहू, रामहरि साहू, पंकज यादव, मनीष पाटनवार, राजा पाटनवार, शिवम यादव, ईश्वर पाटनवार, आदर्श शर्मा, लक्ष्मी यादव, तुषार साहू, अनिकेत मरकाम,प्रदीप यादव, रामभरोस साहू,परमेश्वर साहू, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र पाटनवार, रमेश साहू, रामेश्वर साहू, विनोद पाटनवार, ललित यादव एवं पत्रकार AG खबर कमलकांत पाटनवार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।
मां दुर्गा उत्सव समिति, बस्ती मोहल्ला नवागांव ने श्रद्धालुओं से नवरात्र पर्व के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
रात्रि कालीन माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित होता है
आयोजक समिति
“मां दुर्गा उत्सव समिति बस्ती मोहल्ला नवागांव मचखंडा “

जय माता दी! जय भवानी 🙏






