भाटापारा , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस की भाटापारा शाखा ने रेलवे परिसर में गेट मीटिंग आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस संबंध में संगठन ने सहायक मंडल अभियंता (एडीईएन) को आवेदन सौंपा है। प्रस्ताव के अनुसार, 15 अक्टूबर को सुबह 11. से दोपहर 3 बजे तक एडीईएन कार्यालय के समक्ष मीटिंग आयोजित होगी। इसमें रेल कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं, कर्मचारी हितों और संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गेट मीटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। संगठन ने परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।






