भीषण सड़क हादसे में विधायक के भाई की दर्दनाक मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले भी शामिल हैं। हादसा विधायक के गृह ग्राम दशरंगपुर में सुबह करीब 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधीन मोहले समेत तीन लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, तीन लोगों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इस दौरान वे अपने घर के बाहर सड़क किनारे कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप वाहन वहां पहुंचा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल बन गया।

 

 

 

Hot Topics

Related Articles