समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श: सामाजिक संगठनों और नागरिकों से मांगे गए सुझाव

ब्रजेश पाण्डे  *AG ख़बर दंतेवाड़ा*

दंतेवाड़ा।समान नागरिक संहिता *(UCC)* के प्रारूप निर्माण को लेकर उच्च स्तरीय समिति ने सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, राजनीतिक दलों और नागरिकों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया।

बैठक में *विवाह एवं तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं विरासत तथा लिव-इन संबंधों* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव आमंत्रित किए गए। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए, ताकि प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में अलग-अलग दृष्टिकोणों को शामिल किया जा सके।

बैठक में *समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस श्री एम.के. राउत, समिति के सदस्य श्री मोहन पवार एवं श्रीमती ज्योति रानी सिंह, बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव* सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles