ढेकुना के 13 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

भाटापारा। विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कौशलपुर (कोलिहा) मंडल के ग्राम पंचायत ढेकुना के 13 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को सभी युवा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान शिवरतन शर्मा ने सभी नए सदस्यों को फूल माला एवं गले में पार्टी गमछा पहना के स्वागत किया।

युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही। सदस्यता कार्यक्रम में किसान मोर्चा के महामंत्री दीपक साहू और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशन साहू की विशेष भूमिका रही।

युवा पार्टी की ताकत : शिवरतन शर्मा

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

ये 13 युवा भाजपा में हुए शामिल

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महेंद्र निषाद, मुरारी साहू, शफिक साहू, यशवंत साहू, कमलेश साहू, गजानंद साहू, लुकेश साहू, अक्षय साहू, लक्ष्मीनारायण निषाद, निखिल साहू, शिवम निषाद, सनत दास सोनवानी और लखन साहू शामिल हैं।

नए सदस्यों ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता से प्रभावित होकर संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।

Hot Topics

Related Articles