पोटगांव में 5 लीटर महुआ शराब पकड़ी गई, शराब बनाने की सामग्री भी मिली

विकास सिन्हा,पोटगांव, उत्तर बस्तर कांकेर। ग्राम पोटगांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत 5 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में सत्य बाई निषाद, पति गोवर्धन निषाद का नाम सामने आया है। शराब एवं शराब बनाने की सामग्री ग्रामीणों की उपस्थिति में पकड़ी गई।

कार्यवाही के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान *पूर्व सरपंच गिरधारी मंडावी, ग्राम पटेल हिरेंद्र कुबेर, पूर्व उपसरपंच दिलीप सिंह राजपूत, गायता कोमल कोरोटी, अवध कोकिला (पूर्व ग्रामीण), चन्द्रप्रकाश, भीम नायक एवं ग्रामीण अध्यक्ष सखाराम माहला सहित पंच, महिला पंच और* अन्य ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य गांव को नशामुक्त बनाना, अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

Hot Topics

Related Articles