दंतेवाड़ा में “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पर युवा संवाद, बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल

ब्रजेश पांडेय ,दंतेवाड़ा। आज शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में माई भारत (MY Bharat)_ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, दंतेवाड़ा द्वारा *”लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ”* विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:*

विधायक *चैतराम अटामी*, जिला पंचायत अध्यक्ष *नंदलाल मुरामी*, नगर पालिका अध्यक्ष *पायल गुप्ता*,कार्यकर्ता *रामू नेताम* एवं भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाना और अराजकता को खत्म करना आज समय की मांग है। युवाओं को संविधान के आदर्शों पर चलकर देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि _माई भारत_ जैसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक चेतना जगाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में *वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित* रहे। बैनर पर *”लोकतंत्र के लिए युवा – युवा संवाद”* और *NSS* का उल्लेख किया गया हे ।

अंत में सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन NSS के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।

Hot Topics

Related Articles