जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा मंडल कुन्नी की बैठक संपन्न

जियाउल खान लखनपुर सरगुजा ,कटीन्दा में जुटे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की बनी रणनीति

लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुन्नी के अंतर्गत ग्राम कटीन्दा में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं रूपरेखा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश साहू उपस्थित रहे। वहीं कुन्नी मंडल प्रभारी राधेश्याम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रवि महंत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह एवं गोपाल सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान श्यामलाल यादव, प्रवीण यादव, प्रमोद सिंह, विफल लकड़ा, जमुना प्रसाद, नर्मदा यादव, अजय सोनी, दीपनारायण यादव, देवनारायण, पारस राजवाड़े, देवमुन राम एवं छदन लकड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंडल स्तर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles