भाटापारा। बूचीपार क्षेत्र के आठ युवाओं ने भाजपा सरकार की नीतियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर असंतोष जताते हुए कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। युवाओं ने विधायक इंद्र साव के निवास कार्यालय पहुंचकर उनकी उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक ने सभी नवप्रवेशी युवाओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने रोजगार, महंगाई, युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, आम जनता को राहत देने और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर विधायक इंद्र साव ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नवप्रवेशी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। नवप्रवेशी युवाओं के पार्टी से जुड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने वाले युवा: बूचीपार के देव प्रसाद साहू, एकलव्य तिवारी, यशवंत सेन, पप्पू सेन, कोमल साहू, निरंजन साहू, निलेश साहू एवं डिगेश्वर साहू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।












