श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ साईं स्थापना एवं विशाल भंडारा, भक्तों ने साईं बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

दल्लीराजहरा :- धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में साईं बाबा की स्थापना एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर दल्लीराजहरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं साईं भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर साईं बाबा के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साईं बाबा की पूजा-अर्चना से किया गया। इस दौरान साईं बाबा की प्रतिमा की स्थापना कर विधिवत पूजन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साईं बाबा के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसादी वितरित की गई।

भंडारे में क्षेत्र के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा भक्तों की सेवा और व्यवस्था के लिए विशेष सहयोग किया गया। सेवा भाव के साथ सभी भक्तों को प्रसादी ग्रहण कराई गई। इस आयोजन के दौरान भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे ने भी आज साईं बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया डोंगरे ने कहा कि प्रेम, सद्भाव, मानव सेवा और आपसी भाईचारे के संदेश को भी याद किया गया। साईं बाबा ने सदैव सभी धर्मों का सम्मान करने, जरूरतमंदों की सहायता करने और मानवता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी है। उनके संदेशों को आत्मसात करते हुए इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। भाजपा युवा नेता खिलेश्वर साहू ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह समाज के लोगों को एक साथ जोड़ने, आपसी प्रेम बढ़ाने और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का भी माध्यम हैं। साईं बाबा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, इसी कामना के साथ सभी भक्तों ने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। एवं आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हु। साईं बाबा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Hot Topics

Related Articles