भारत माता सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम संयोजक नीरज परगनिहा के द्वारा नारी शक्ति का सम्मान

नारी शक्ति का सम्मान, समाज के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल।

अर्जुनी । क्षेत्र के ग्राम सेमराडीह में भारत माता सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम संयोजक नीरज परगनिहा के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता से समाज और ग्राम के विकास एवं विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नारी शक्तियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उन मातृशक्तियों के योगदान को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सामाजिक जागरूकता, ग्राम विकास, शिक्षा, सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक उत्थान के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाकर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों को पहचान देना है, जिनके अथक प्रयासों से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर नीरज परगनिहा ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज की शक्ति, संस्कारों की संवाहक और राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त धुरी है। जब नारी को सम्मान, अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों सशक्त बनते हैं।

भारत माता सेवा ट्रस्ट की यह पहल नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नारी का सम्मान, समाज का अभिमान और सशक्त भारत की पहचान है।

Hot Topics

Related Articles