Monday, February 23, 2026
More

    प्रधान पाठक ने की महिला बी ई ओ की पिटाई

    Raipur- अभनपुर ब्लॉक के महिला बीईओ की प्रधान पाठक ने पिटाई की है। घटना की BEO द्वारा  शिकायत करने पर प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया  गया है। मामला रायपुर के अभनपुर का है, जहां बीईओ धनेश्वरी साहू के साथ प्रधान पाठक का विवाद हो गया, जिसके बाद बीईओ कार्यालय में बीईओ के साथ प्रधान पाठक ने मारपीट की। इस मामले  का VIDEO सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक रसदा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल अपने सर्विस बुक में मार्किंग को लेकर अभनपुर की बीईओ धनेश्वरी साहू के पास गए थे। जहां सीआर में मार्किंग को लेकर बीईओ और प्रधान पाठक में विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि  प्रधान पाठक ने महिला बीईओ की पिटाई कर दी। बीईओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गयी। घटना के बाद बीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने किसी तरह से बीच बचाव किया।  महिला बीईओ धनेश्वरी साहू ने अभनपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। अपनी शिकायत में बीईओ धनेश्वरी साहू ने आरोप लगाया है कि प्रधान पाठक ने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए गला दबाने की कोशिश की। महिला अफसर की शिकायत पर प्रधान पाठक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है,जिसके बाद अब प्रधान पाठक राजन बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!