मतदाता दिवस पर जिले के अफसर एवं तहसीलदार छुरिया होंगे रायपुर में पुरस्कृत

राजनांदगांव।राजनांदगांव वर्ष 2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह, तत्कालीन अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं तहसीलदार छुरिया विजय कुमार कोठारी का चयन किया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह 25 जनवरी को विवेकानंद सभागृह इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में होगा।स्पेशल अवार्ड (स्वीप) के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरुचि सिंह, ईआरओ सुरुचि सिंह इंदिरा तोमर पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर एवं एईआरओ पुरस्कार के लिए दुर्ग संभाग से तहसीलदार छुरिया एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार कोठारी का चयन किया गया है।

Hot Topics

Related Articles