Monday, February 23, 2026
More

    छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्म श्री

    रायपुर।छत्तीसगढ़ के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री अवॉर्ड दिया जाएगा। ये अवॉर्ड कला के क्षेत्र में दिया जायेगा। पद्म पुरस्कार 2025 प्राप्तकर्ताओं केंद्र सरकार ने की सूची जारी की है। नारायणपुर के पंडी राम मंडावी को पद्मश्री मिलेगा। गोंड मुरिया जनजाति के कलाकार पंडी राम मंडावी, पारंपरिक वाद्ययंत्र बनाते है। पंडी राम मंडावी काष्ठ कला के माध्यम से अबूझमाड़ के आदिवासियों की जीवन शैली, संस्कृति और परंपरा को देश-विदेश में विशिष्ट पहचान दिलाई है। उन्होंने पिता से विरासत में मिली कला को न केवल संरक्षित किया, बल्कि नए आयाम जोड़कर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ की पंडीराम मंडावी और राजस्थान की बतूल बेगम सहित 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार के लिए मध्य प्रदेश की 3 विभूतियों शैली होल्कर, जगदीश जोशीला और भेरू सिंह चौहान को चुना गया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!