Monday, February 23, 2026
More

    बीजेपी ने महासमुंद, दुर्ग एवं राजनांदगांव के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की

    रायपुर।भारतीय जनता पार्टी ने महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग जिले के समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने महासमुंद जिला पंचायत के लिए 15 में से 13 सदस्य प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भी शामिल हैं. हालांकि, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और 12 के प्रत्याशी पर सहमति नहीं बन पाई है. राजनांदगांव जिला पंचायत के लिए सभी 13 सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है. वहीं दुर्ग जिला पंचायत के 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. प्रत्याशियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन का नाम शामिल है. इसके साथ ही दुर्ग जिला भाजपा के मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्ष दिव्य कलिहारी को भी टिकट मिला है। देखे लिस्ट

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!