मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हमर लइका कार्यक्रम सी मैम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित सैम बच्चों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एम्स रायपुर तथा यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से अंबागढ़ चौकी विकासखंड में आयोजित हुआ। जिसमें कुल 50 सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों का सिकल सेल, हीमोग्लोबिन एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत अनुसार बच्चों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित किया गया।





