Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव : कलेक्टर ने हितग्राहियों को प्रदान किया श्रमिक कार्ड

    राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 14, 24, 25, 26, 27 के नागरिकों के लिए समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने समाधान शिविर में किरण रामटेके को श्रमिक कार्ड प्रदान किया। श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही किरण रामटेके ने खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पंजीयन करते हुए श्रमिकों का श्रमिक कार्ड तत्काल प्रदान किया गया। स्टेट स्कूल राजनांदगांव में आयोजित समाधान शिविर में श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमिक हितग्राहियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में श्रमिकों के समस्याओं का समाधान किया गया और श्रम विभाग के विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभान्वित किया गया।

    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है। शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य किया जा रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!