Tuesday, February 24, 2026
More

    भृत्य नौकरी से बर्खास्त, साल 2019 से गायब था

    राजनांदगांव। बिना सूचना दिए स्कूल से गायब रहने वाले भृत्य की सेवा समाप्त की गई है। डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया कि छुरिया ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बापू टोला में भृत्य के साल 2019 से बिना सूचना अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी। बीईओ छुरिया द्वारा उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। लेकिन भृत्य द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद एक और मौका दिया गया फिर भी जवाब नहीं मिला और नहीं उपस्थिति थी। पवन कुमार मंडावी को आरोप पत्र जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उक्त कृत्य शासकीय सेवा के प्रति मनमाना आचरण को प्रदर्शित करता है। इस कारण सिविल सेवा नियम के तहत जांच में आरोप सिद्ध पाया गया। उक्त भृत्य की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!