Tuesday, July 29, 2025
More

    एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर में छत्तीसगढ़ का एक युवक जबरदस्ती घुसा

    मुंबई/ रायपुर।बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर में छत्तीसगढ़ का एक युवक घुस गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है।

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की है। गुरुवार को हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जीतेंद्र कुमार (23 साल) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है। वहीं, बुधवार की रात ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। 2 दिन में यह दूसरी घटना थी।बांद्रा में FIR दर्ज, आरोपी को एक बार भगाया तो फिर लौट आया

    सलमान की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी संदीप नारायण की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। संदीप ने बताया कि 20 मई की सुबह 09:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उसे चले जाने को कहा। इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़दिया।

    संदीप ने कहा कि वह शख्स शाम करीब 7:15 बजे फिर गैलेक्सी के मुख्य द्वार पर वापस आया। इसके बाद इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर एंट्री कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!