Tuesday, February 24, 2026
More

    फेडरेशन के लेटरहेड पर कूटरचित फर्जी पत्र के खिलाफ FIR की मांग

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपने आधिकारिक लेटरहेड पर कूटरचित फर्जी पत्र तैयार किए जाने के गंभीर मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी गई है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि फेडरेशन, राज्य निर्माण के बाद से ही शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सतत रूप से सक्रिय है। हाल ही में फेडरेशन के संज्ञान में यह अत्यंत गंभीर मामला आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति/तत्व द्वारा प्रांतीय संयोजक के कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से फेडरेशन के अधिकृत लेटरहेड का दुरुपयोग कर फर्जी पत्र तैयार कर उसे विभिन्न माध्यमों से प्रचारित किया गया है। इस आशय की लिखित सूचना पत्र क्रमांक 659, दिनांक 16 मई 2025 के माध्यम से पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ को पहले ही दी जा चुकी है, जिसमें शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई थी। वर्मा ने बताया कि अब तक दो फर्जी शिकायती पत्र फेडरेशन के संज्ञान में आए हैं, जो प्रधानमंत्री को संबोधित हैं। इन पत्रों के प्रेषण हेतु कूटरचित लिफाफों का उपयोग किया गया है, जिनकी प्रतिलिपियाँ पुलिस अधीक्षक को जांच हेतु सौंप दी गई हैं।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!