Tuesday, February 24, 2026
More

    योगा विथ जया में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस*

    रायपुर(गजेंद्र साहू) । आज ११वाँ अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सभी सरकारी व निजी संस्थानों में योग दिवस मनाया जा रहा है । राजधानी रायपुर के डीडी नगर में स्थित योगा विथ जया में भी योग दिवस का जश्न मनाया गया।

    शुरुवात में मंत्रोपचरण, योगाभ्यास, ध्वनि योगा के बाद विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। खेल में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । उसके बाद जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    योग गुरु जया ज्योति नायडू ने बताया उनके सभी स्टूडेंट उनके परिवार का हिस्सा है। वह बारह वर्षों से योग गुरु के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही है। एक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें यह कह दिया था कि वे कभी ठीक से चल तक नहीं पाएंगी। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में योग को अपनाया। योगा से न केवल वह अपने पैरों पर चल पा रही है बल्कि आज वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। जया आज एक बेहतर जीवन जी रही है। वह अंतरराष्ट्रीय योग गुरु के रूप में स्थापित है।

    उन्होंने बताया कि महीने में एक बार योगा क्लास में अनूठी पहल होती है। बाहर घूमने जाना, प्रकृति के बीच योगाभ्यास, विभिन्न प्रकार के खेल और मनोरंजन से योग को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को योग दिवस पर बधाई प्रेषित की।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!