Wednesday, February 25, 2026
More

    महिला टीचर की स्कूटी हुई चोरी, शातिर चोर गिरफ्तार

    राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान खैरागढ़ के शिकारी टोला निवासी 29 वर्षीय मोतीलाल वर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने 21 जून को एक शिक्षिका की स्कूटी चोरी कर ली थी। मामला तब सामने आया जब पीड़िता शिक्षिका ने अपनी जूपिटर स्कूटी (CG 08 AU 6746) को भदोरिया चौक के ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कर स्कूल बस से इंदामारा गांव पढ़ाने गई थीं। लौटने पर उन्होंने देखा कि स्कूटी मौके से गायब है।

    सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू और साइबर सेल निरीक्षक विनय परमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी मोतीलाल वर्मा को 22 जून को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया और चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, निरीक्षक विनय परमार, सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष, प्रख्यात जैन, मनीष वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक सीमा जैन सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!