Friday, February 27, 2026
More

    जेल से 4 बंदी फरार, बिजली बंद होते ही 25 फीट ऊंची दीवार फांद गए

    कोरबा। जिला जेल से रेप के आरोप में बंद 4 आरोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जेल में बिजली गुल होते ही 25 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े, फिर 15 मिनट के अंदर कूदकर भाग गए। भागने और कूदने का CCTV फुटेज सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जेल से फरार आरोपियों में बालको थाना क्षेत्र के सना सिंह, रजगमार चौकी क्षेत्र के राजा कंवर, सिविल लाइन थाना इलाके के दशरथ और श्याम थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर कुमार शामिल हैं। ये सभी पॉक्सो एक्ट और धारा 376 के आरोपी बताए जा रहे हैं। दरअसल, शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब बिजली गुल हुई। इसी दौरान जिला जेल के अंदर से दीवार पर लगे फेंसिंग वायर पर तार फेंककर चारों कैदी बारी-बारी से दीवार पर चढ़े। एक के बाद एक 15 मिनट के अंदर जेल से कूदकर फरार हो गए। इस दौरान जेल के बाहर दीवारों को कवर करने के लिए लगे CCTV कैमरे में सभी आरोपी कैद हो गए। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग जेल के बाहर घास वाले इलाके में जंप कर देते हैं। वहीं 2 लोग दीवार के सहारे उतरकर भाग जाते हैं। चौथा आरोपी दीवार कूदकर आराम से जाता दिख रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!