Friday, February 27, 2026
More

    मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बारिश होने की चेतावनी दी

    रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य की जिलों में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। शुक्रवार की रात भी राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में होने वाली बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने के संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!