राजनांदगांव: तेज आवाज में डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया

राजनांदगांव | बसंतपुर पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वाले और मोहल्ले में हुड़दंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि नंदई चौक में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की शिकायत स्थानीय लोगों से मिली।

जिसके बाद डीजे संचालक निकेश कौशिक पर कार्रवाई करते हुए साउंड बॉक्स जब्त किया गया। इसी तरह बसंतपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुड़दंग करने और अशांति फैलाने वाले दीपेंद्र गोड़ और भूषण उइके के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Hot Topics

Related Articles