तालाब में डूबने से CSVTU के डिप्टी-रजिस्ट्रार की मौत, पानी में उतरे थे फूल तोड़ने

दुर्ग। भिलाई के सीएसवीटीयू (छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय) के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो फूल तोड़ने तालाब में उतरे थे। लेकिन बाहर नहीं निकल सके। जबकि उनको तैरना भी आता था।

यह घटना उतई थाना क्षेत्र पतोरा गांव स्थित तालाब की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रोफेसर कमल का फूल तोड़ने अंदर गए थे। लेकिन कमल की शाखाओं में उनका पैर फंस गया। इसकी वजह से वो वापस नहीं निकल सके।

इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-9 ले जाने की सलाह दी। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hot Topics

Related Articles