रायपुर। राजधानी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां गणेश देखने गए एक नाबालिग से अप्राकृतिक यौन संबंध कर उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। वारदात के बाद लाश को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। 11 दिन बाद आसपास के लोगों को बदबू आई, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच लाश देखी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया है।
यह मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद नाबालिग ने कहा कि अप्राकृतिक संबंध की बात वह सबको बता देगा। जिससे मुख्य आरोपी डर गया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया।
जानिए पूरा मामला
14 साल के नाबालिग के पिता ने 26 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बेटा रात 10 बजे गणेश देखने जा रहा हूं बोलकर घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं आया है। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज जांच शुरू की। इस दौरान 6 सितंबर को बेटे की लाश ग्राम कोटा स्थित बड़े तालाब के पास झाड़ियों के बीच कीचड़ में लिपटी मिली। आसपास के लोगों को बदबू आने से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।





