राजनांदगांव: भाजपा कार्यालय के पास सड़क हादसा, मां-पुत्र घायल

राजनांदगांव। भाजपा कार्यालय के पास मंगलवार को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें मां और पुत्र घायल हो गए।जानकारीके अनुसार दुर्ग से आ रही काले रंग की मोटरसाइकिल ने स्कूटी में सड़क पार कर रहे नंदई निवासी युवक घनश्याम साहू और उनकी मां युक्ति साहू को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों को हाथ और पैर में चोट आई है।  घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

 

 

Hot Topics

Related Articles