Friday, February 27, 2026
More

    राजनांदगांव: मोहारा ओवरब्रिज पर पैसे नहीं देने पर की गई गाली-गलौज और मारपीट

    राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के नाम पर पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवा यदु पिता कृष्णा यदु (उम्र 21 वर्ष, निवासी नंदई चौक, राजनांदगांव) बताया गया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितम्बर 2025 को प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ मोहारा ओवरब्रिज के पास खड़ा था। इसी दौरान देवा यदु, भूषण उईके और उसके अन्य साथी पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे। पैसे न देने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों एवं बीयर की खाली बोतल से हमला कर दिया।

    पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 430/25, धारा 296, 115(2), 119(2), 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। दबिश देकर आरोपी देवा यदु को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।

    फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक मोहसीन खान, आशीष मानिकपुरी एवं प्रवीण मेश्राम की सराहनीय भूमिका रही।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!