एनीकेट किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश, सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान

दुर्ग। जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। नगपुरा चौकी अंतर्गत लिटिया-सिमरिया बॉर्डर के पास एनकीट के किनारे शनिवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव बरामद होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

दरअसल जानकारी मिलते ही  नगपुरा पुलिस चौकी की टीम, एफएसएल अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से युवती का चप्पल भी मिला है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही उसकी हत्या की गई होगी। युवती के सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है।

Hot Topics

Related Articles