Wednesday, February 25, 2026
More

    मोहला: मॉ दुर्गा पर आपत्ति जनक टिप्पणी पोस्ट करने वाला आरोपी नरेंद्र मंडावी को किया गया गिरफ्तार

    मोहला। थाना मोहला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर मॉ दुर्गा के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    प्रकरण में प्रार्थी अभिमन्यु कुमार निवासी मोहला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 26 सितम्बर 2025 को धर्म हिंसा व्हाट्सएप ग्रुप में आरोपी नरेन्द्र मंडावी (उम्र 41 वर्ष), निवासी दोरबा, खड़गांव थाना खड़गांव जिला मोहला-मानपुर अं.चौकी ने मॉ दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी कर उसे फैलाया।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं.चौकी श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के नेतृत्व में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने की बात स्वीकार की। आरोपी नरेन्द्र मंडावी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 88/2025 धारा 298, 299, 353(1)(C) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!