Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव से रायपुर मेट्रो ट्रेन की मांग पर सांसद को सौंपा गया मांग पत्र

    राजनांदगांव । संस्कारधानी सेवा समिति द्वारा राजनांदगांव से रायपुर तक मेट्रो ट्रेन शुरू किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज समिति के पदाधिकारी व सदस्य सांसद कार्यालय पहुंचे और जिला के सांसद संतोष पांडे को मांग पत्र सौंपा।

    सांसद को सौंपा मांग पत्र

    मांग पत्र सौंपने के दौरान समिति के प्रमुख सदस्य अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव, राजू डागा, भावेश अग्रवाल, लक्ष्मण लोहिया, संजय तेजवानी, गुरमुख सिंह वाधवा, दौलत चंदेल, राजा माखीजा, आलोक श्रोती, आशुतोष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सांसद का आश्वासन

    सांसद संतोष पांडे ने मेट्रो ट्रेन की मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि वे इस विषय पर केन्द्रीय रेल मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से स्वयं मिलकर बात रखेंगे। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

    अगले गुरुवार महाकाल चौक पर अभियान

    समिति ने जानकारी दी कि आगामी गुरुवार को महाकाल चौक पर दोपहर 03 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पहल को समर्थन दें। मेट्रो जैसी आधुनिक परिवहन सुविधा से न केवल यातायात की समस्या कम होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समय की बचत भी होगी।

    समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में आगे बढ़कर सहयोग करें। “जनहित के लिए उठाई गई हर आवाज़ भविष्य को बदलने की ताकत रखती है। छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की राह खोलते हैं।” उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!