रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती

कबीरधाम।जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) कबीरधाम अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डी.एम.एफ. कबीरधाम के अनुमोदन पश्चात् डी.एम.एफ. मद अंतर्गत रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन तथा स्टॉफ नर्स के कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त मूल दस्तावेजों सहित 06 अक्टूबर 2025 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

Hot Topics

Related Articles