Thursday, February 26, 2026
More

    पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी से कराया प्राणघातक हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    बलौदाबाजार।पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी से उस पर प्राणघातक हमला कराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमाशंकर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर सिमगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।घटना के संबंध में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में घायल पति को काफी चोटें आई है, जिसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।आरोपी पत्नी निशा कुंभकार का नौ माह पूर्व ही घायल उमाशंकर कुंभकार के साथ शादी हुई थी पर आरोपिया निशा का पूर्व से ही प्रेम संबंध चल रहा था और पति उसे उसके प्रेमी से मिलने नहीं देता था। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे बहाने से सिमगा थाना क्षेत्र के बेमेतरा पुल के पास बुलाया और प्रेमी से हमला कराया।

    हमले के बाद घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के बाद से फरारए प्रेमी को भी छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। घायल उमाशंकर का इलाज जारी है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!