राजनांदगांव।संस्कारधानी राजनांदगांव के ओसवाल लाइन में 15 वर्षों से वक्रतुंड मित्र मंडल एवं दीपचंद चित्रकला प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है परंतु कुछ वर्षों से रंगोली के साथ-साथ चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुछ छात्रों को जो चित्रकारी अच्छी करते हैं परंतु प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर नहीं मिल पाता ऐसे छात्रों को इसमें अवसर मिलता है इससे वे अपनी छुपी कला प्रतिभा को बाहर निकालने का मौका मिलता है।

प्रशिक्षण केंद्र की अध्यक्ष रीमा साहू ने बताया कि दीपचंद साहू के मार्गदर्शन में कुछ छात्र लगातार 3-4 वर्षो से भी अधिक समय से अभ्यास कर रहे है, जिसके कारण उनकी कलाकारी में बारीकियाँ देखने को भी मिलेगी। सभी छात्रों की बनाई गई सुंदर पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। सुश्री साहू ने यह भी बताया कि इस बार चित्रकला में आकर्षण का प्रमुख केंद्र नरसिंह भगवान की पेंटिंग रही।





