Wednesday, February 25, 2026
More

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 5 दिनों तक बॉलीवुड कलाकार बिखेरेंगे जलवा, हंसराज- कैलाश खेर जैसे ये कलाकार देंगे लाइव प्रस्तुति

    रायपुर।छत्तीसगढ़ महोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला राज्योत्सव 2025 इस बार भी भव्यता के साथ राजधानी नया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।पांच दिवसीय राज्योत्सव में हर दिन कुछ खास रहेगा —

    1 नवंबर: कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के मधुर गीतों से होगी। उनकी ‘मेरा भोलानाथ’ और ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूम उठेंगे।

    2 नवंबर: दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी अपने हिट गीतों “राम चाही लेला” और “हुस्न परचम” से मंच सजाएंगी।

    3 नवंबर: तीसरे दिन प्रसिद्ध गायक और एंकर आदित्य नारायण अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

    4 नवंबर: चौथे दिन रोमांटिक और सोलफुल आवाज़ के धनी अंकित तिवारी अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे।

    5 नवंबर: समापन दिवस पर प्रसिद्ध सूफी रॉक गायक कैलाश खेर अपने “कैलासा रॉक बैंड” के साथ प्रस्तुति देंगे।

    राज्योत्सव के दौरान हर शाम छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा नाचा, पंथी, राऊत नाचा, डांडिया और करमा नृत्य जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी। साथ ही राज्य के हस्तशिल्प, handloom, कृषि उत्पाद और खाद्य प्रदर्शनी में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन किया जाएगाराज्य सरकार के अनुसार, इस वर्ष के राज्योत्सव की थीम “गौरव छत्तीसगढ़ – संस्कृति, संकल्प और स्वाभिमान” रखी गई है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पार्किंग के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!