Thursday, February 26, 2026
More

    घर-घर जाकर बांटे गए गणना प्रपत्र, एसआईआर का काम जारी

    रायपुर।प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का काम जारी है। 4 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत बीएलओ 8 नवंबर तक करीब 30 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं।

    राज्य में पंजीकृत 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से अब तक 29 लाख 29 हजार 125 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में बूथ लेवल अधिकारी, मुख्य सचिव विकास शील और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के घर पहुंचे और गणना प्रपत्र देकर आवश्यक दस्तावेज संकलित किए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!