Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव के ग्राम खुटेरी में नदी में कार के साथ मिला युवक का शव

    राजनांदगांव। ग्राम खुटेरी के शिवनाथ नदी घाट पर एक बलेनो कार डूबी हुई मिली, जिसमें ग्राम के ही लीलाधर कुंभकार का शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह सड़ चुका था। पुलिस जांच में पता चला कि लीलाधर कुंभकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट लगभग डेढ़ महीने पहले जेवरा सिरसा थाने में दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस ने कार और शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!