Friday, February 27, 2026
More

    निगम की पानी टंकी से शव बरामद, हड़कंप

    दुर्ग। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के जल घर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी की टंकी के अंदर एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया। जल घर की टंकी लगभग 30 फीट गहरी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से टंकी में फंसा हुआ था और पानी का स्तर बढ़ने पर ऊपर आ गया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।इस जल घर से नगर निगम द्वारा शहर के हजारों घरों में प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जाती है। इस घटना ने जल आपूर्ति व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम कर्मचारियों के अनुसार, घटना से पहले पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। शव पूरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

     

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!