Thursday, February 26, 2026
More

    बरड़िया ज्वैलर्स डकैती का प्रयास और गोलीकांड केस, मिली बड़ी सफलता

    धमतरी: बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने घटना के मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पकड़ने के लिए धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक पीछा किया. इससे पहले मामले में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना के बाद अजय भदौरिया लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा. आरोपी बार-बार मोबाइल बदलकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था और मीडिया के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहा था.  एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं-एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड और दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों की तलाश में भेजी गई. तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा टीम को उसके वहां छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस दबिश से पहले ही आरोपी हरियाणा से दिल्ली, फिर भोपाल और ग्वालियर भाग गया. दोनों टीमों ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की और अंततः आरोपी को ग्वालियर से बस बदलकर बालाघाट की ओर भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.  गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त की है, जिसका उपयोग बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड में किया गया था. उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है. आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 26 वर्षीय अजय उर्फ गोलू भदौरिया, निवासी ग्राम देहरा (भिंड, मध्यप्रदेश) पर 2015 से 2024 के बीच 14 संगीन अपराध दर्ज हैं. इनमें चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार, आबकारी एक्ट उल्लंघन, रात्रि चोरी, घर में घुसकर चोरी और डकैती की तैयारी जैसे मामले शामिल हैं. भिंड पुलिस अधीक्षक ने उस पर 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था । पूर्व में गिरफ्तार आरोपी इस मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं- कुंवर सिंह भदौरिया, निवासी इंगुरी, जिला भिंड (म.प्र.) अमरपाल सिंह, निवासी मसूरी लहर, जिला भिंड (म.प्र.) एसपी धमतरी का बयान एसपी परिहार ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है. सर्राफा संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसे दूर करने में पुलिस सफल रही. उन्होंने सख्त संदेश दिया- “दुर्दांत अपराधी कहीं भी हों, धमतरी पुलिस से बच नहीं सकते।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!