Thursday, February 26, 2026
More

    किसान का धान खरीदने से इंकार—समिति प्रबंधक ने बताया 20% नमी, नापने पर निकली 16%

     


    • कमेटी में जमकर विवाद, प्रबंधक ने लाल स्याही से नाम काटने की दी धमकी

    • किसान ने एस डी एम डोंगरगांव को दिया लिखित आवेदन

    डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)।सेवा सहकारी समिति बादरा टोला में धान खरीदी को लेकर गुरुवार को बड़ा विवाद हो गया। ग्राम करेठी निवासी चंद्रशेखर साहू ने आरोप लगाया है कि समिति प्रबंधक द्वारा बिना कारण धान खरीदी से मना कर दिया गया और खरीदी के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

    किसान के अनुसार, उसकी माता पुसई बाई के नाम पर दर्ज कृषि भूमि से निकला धान शासन समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए 26–27 नवंबर को समिति में लाया गया था। लेकिन समिति प्रबंधक द्वारा धान में 20% नमी बताकर खरीदी से मना कर दिया गया।

    किसान का कहना है कि इस पर उसने अगले दिन समिति में ही धान की दोबारा नमी जांच करवाई, जिसमें नमी सिर्फ 16% निकली। इसके बाद भी समिति प्रबंधक ने खरीदी से इंकार कर दिया।

    किसान का आरोप अधिक तौल रहे धान

    आवेदन में किसान ने यह भी आरोप लगाया है कि समिति प्रबंधक द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए धान की 700 ग्राम से लेकर 1 किलो तक अधिक धान तौला जा रहा है।

    “तुम्हारा नाम लाल स्याही से काट दूंगा” — प्रबंधक की धमकी

    चंद्र शेखर साहू ने अपने आवेदन में लिखा है कि जब उसने आपत्ति की तो समिति प्रबंधक ने धमकी देते हुए कहा—

    “बहुत बोलोगे तो लाल स्याही से तुम्हारा नाम काट दूंगा।”

    किसान ने आरोप लगाया कि धान नमी के नाम पर हर बार परेशान किया जाता है और खरीदी के समय समिति में अव्यवस्था तथा मनमानी की जा रही है।

    किसान ने एस डी एम डोंगरगांव से की शिकायत

    मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान ने एसडीएम डोंगरगांव को लिखित आवेदन देकर मौके पर जांच और कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि यदि प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करेगा तो किसानों का भारी नुकसान होगा।


    अभी छुरिया में हुं इस तरह की यदि शिकायत हुई है तो विषय से अवगत होकर निर्णय लिया जाएगा।

    श्रीकान्त कोराम एस डी एम, डोंगरगांव


     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!