Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव नगर पालिका बनने पर एजी खबर की भविष्यवाणी हुई सच

    • 09 अप्रैल 2025 को प्रकाशित किया था, अब राजपत्र अधिसूचना जारी

    • नगर पालिका गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में

    डोंगरगांव(दीपक अवस्थी )|डोंगरगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाए जाने को लेकर एजी खबर की 09 अप्रैल 2025 की रिपोर्ट पूरी तरह सही साबित हुई है। एजी खबर ने उस समय ही स्पष्ट रूप से संकेत दे दिया था कि डोंगरगांव को शीघ्र ही नगर पालिका का दर्जा मिलने वाला है। अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजपत्र (असाधारण) में अधिसूचना प्रकाशित कर इस पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है।

    छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 15 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में नगर पालिका डोंगरगांव के गठन का अभिप्राय सार्वजनिक किया गया है। यह अधिसूचना नगर पंचायत डोंगरगांव की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव की अगली कड़ी है।

    21 दिनों में आमंत्रित किए गए आपत्ति और सुझाव

    राजपत्र अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर कोई भी नागरिक या संस्था नगर पालिका गठन को लेकर अपनी आपत्ति अथवा सुझाव कलेक्टर, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। निर्धारित अवधि के पश्चात शासन द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    एजी खबर पर लगी सरकारी मुहर

    एजी खबर ने 09अप्रैल 2025 को ही अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी कि नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद डोंगरगांव को अधिक विकास निधि प्राप्त होगी और नगरीय सुविधाओं का दायरा व्यापक होगा। अब राजपत्र अधिसूचना जारी होने से यह साफ हो गया है कि स्वदेश की रिपोर्ट तथ्यात्मक, प्रमाणिक और अग्रिम थी।

    नगर पालिका बनने से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद डोंगरगांव में—

    • विकास निधि लगभग 1.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 3 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना
    • पार्षदों की संख्या 15 से बढ़कर 18 से 20 तक हो सकती है
    • स्वच्छता व्यवस्था के लिए नए कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे
    • सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नगरीय अधोसंरचना का विस्तार होगा

    राजनीतिक सहमति से आगे बढ़ा प्रस्ताव

    डोंगरगांव को नगर पालिका बनाने के प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष के बीच व्यापक सहमति देखने को मिली। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर नगर के विकास को प्राथमिकता दी गई, जिससे यह प्रस्ताव बिना किसी विवाद के आगे बढ़ सका।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!