राजनांदगांव।विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ।जिसमें इस वर्ष डोंगरगांव के घनश्याम साव को उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु सम्मानित किया गया।उनके इस सम्मान से शुभचिंतकों एवं पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त है।उनका यह सम्मान अंचल के लिए गौरव का विषय है।
मोहम्मद अजीम खान स्मृति प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान शायर इरफानुद्दीन इरफान ने अर्जित किया।
समारोह में अतिथियों ने साहित्यकारों को सम्मानित किया
शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, साहित्यकार नर्मदा नरम व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अजीम खान ने सम्मानित होने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान किया। उभरते साहित्यकारों मिनेश साहू, सौरभ आचार्य, डॉ. विभाषा मिश्रा,भावेश देशमुख, ज्ञानेश साहू, जीवन जायसवाल, अनीस अरमान, मुकेश सिंघानिया, ईश्वर साहू बंधी, मुकेश सिंघानिया, गौरव राठौर, सूरज प्रकाश डडसेना, गजेंद्र कुमार साहू, डॉ. शुभा मिश्रा कनक, डोंगरगांव के पत्रकार घनश्याम साव व निधि तिवारी नीति को सरस्वती नव लेखक सम्मान दिया गया।





