Friday, February 27, 2026
More

    डोंगरगांव: अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन व फाल्गुन महोत्सव 28 से

    • तीन दिवसीय कबीर संत सम्मेलन में चौका आरती,  सात्विक महायज्ञ और भंडारा 
    •  देशभर के संतों का कबीरमठ धाम नादिया में आगमन होगा
    • विधायक, सांसद, और मंत्रियों का होगा आगमन

    डोंगरगांव ।डोंगरगांव खुज्जी के समीप ग्राम कबीरमठ धाम नादिया में श्री कबीर साहेब मठ ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासी नादिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का इस वर्ष 202 वां कार्यक्रम ‘अखिल भारतीय सद्गुरू कबीर संत सम्मेलन’ 28 फ़रवरी एवं 1और 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

    कबीरमठ धाम नादिया के धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब ने बताया है कि तीन दिवसीय अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है इस कबीर संत सम्मेलन में प्रदेश के अलावा देशभर के संतों का आगमन होगा, इनके अलावा स्थानीय विधायक, सांसद और प्रदेश के अनेक मंत्रियों का आगमन होगा , अखिल भारतीय कबीर संत सम्मेलन को लेकर एक सप्ताह पहले ही श्रेत्र के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कबीर सत्संग से जुड़े धर्मप्रेमी भक्तजनों से चर्चा कर बैठक हो चुकी हैं ।

    कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता वक्ता के रूप में साध्वी सुमेधा साहेब देवरी मध्यप्रदेश, संत डॉ हरीश साहेब पटना विश्वविद्यालय बिहार, संत डॉ. भागीरथी साहेब कबीर चौरा वाराणसी उत्तरप्रदेश, संत रतनस्वरूप साहेब पुर्णिया बिहार एवं महंत लेखचंद साहेब मुरमुंदा छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य संतों का आगमन होगा,

    कबीरमठ नादिया ट्रस्ट के सचिव गिरवर साहेब ने बताया है कि आद्याचार्य सदगुरु सेवा साहेब ने दानवीर मंगतू ठाकुर के सहयोग से कबीर मठ नादिया आश्रम की स्थापना 1826 में किये थे। इस वर्ष मठ अपना 200 से अधिक वर्ष पूर्ण कर रहा है। अपने गौरवपूर्ण एवं समृद्ध इतिहास के साथ यह कबीरमठ देश एवं विदेश में अपना एक विशेष पहचान के साथ अपना एक अलग स्थान बनाया है ,कई साधू संतों का पुण्य प्रताप का साक्षी यह आश्रम रहा है। कबीर

    मठ के वर्तमान पीठाधीश्वर एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष नादवंशाचार्य मंगल साहेब ने श्रेत्र के कबीर से जुड़े श्रद्धालुओं धर्मप्रेमी भक्तजनों और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सत्संग लाभ लेने की अपील किया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!