दल्ली राजहरा /डोंडी लोहारा (हितेश डोंगरे)।भारतीय जनता पार्टी के डोंडी लोहारा के भाजपा नेता व नगर पंचायत डोंडी लोहारा के अध्यक्ष युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने बताया कि धान बोनस का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है. साय सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी कर दी गई, जिससे किसानों को त्योहार से पहले आर्थिक सहयोग मिलेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर किया है. निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे किसानों को राहत देते हुए ऐलान कर दिया है. त्योहार से ठीक पहले यह फैसला किसानों की होली को खुशियों से भर दिया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया था इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि 25 लाख से अधिका किसानों के खातों में आया पैसे साय सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी डोगरे ने कहा कि किसानों के लिए होली की खुशी अब चार गुना दोगुनी हो गई है कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि से न केवल त्यौहार के समय मे किसानों की आर्थिक जरूरते पूरी होगी बल्कि आने वाले खरीफ मौसम के लिए बेहतर तैयारी भी कर पाएंगे यह राशि किसानों को खाद,बीच और खेती के दूसरे अन्य कृषि आदानों की इंतजाम करने में मददगार साबित होगा। होली से पहले बोनश राशि मिलने से किसानों का त्यौहार इस बार और भी खास और उत्साहपूर्वक रहेगा।





