रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। वहीं रात 9 बजे वे शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।





