राजनांदगांव।जिले के चिखली चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रार्थिया ने चौकी चिखली में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भावेश समरित द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5(एम), 6 के तहत अपराध दर्ज किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भावेश कुमार समरित उर्फ कुक्कू (19 वर्ष) निवासी बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 02, चौकी चिखली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।





