डोंगरगांव: मुखबिर की सूचना से खुला बाइक चोरी का राज, मोहड़ चौक से उड़ी पल्सर बरामद

डोंगरगांव (दीपक अवस्थी)। मोहड़ चौक से दिनदहाड़े चोरी हुई बाइक के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम साल्हे मन्होरा निवासी तिलक राम ने 10 जनवरी 2026 को थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बजाज पल्सर 125 (CG 08 BE 2062) दोपहर करीब 3 बजे मोहड़ चौक के पास से चोरी हो गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही महेन्द्र उर्फ दादू मानिकपुरी (42) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 60 हजार रुपए कीमत की चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार, निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव और आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot Topics

Related Articles