अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान जयपुर में सहभाग करेंगे आचार्य शर्मा 

दुर्ग! अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा आयोजित विद्वत परिषद् की राष्ट्रीय बैठक में दुर्ग के शिक्षाविद् ख्यातिप्राप्त संस्कृत विद्वान डॉ आचार्य नीलेश शर्मा सहभागी रहेंगे।

विद्या भारती के चार आयामों में से विद्वत परिषद एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से समाज की विद्वत शक्ति अपने कार्य के साथ जुड़ती है। आयाम की सांगठनिक संरचना को सक्रिय करने तथा गति देने हेतु चल रहे कार्य की समीक्षा करने तथा आगामी कार्य योजना पर विचार करने के उद्देश्य से वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया है।

विद्या भारती की ओर से प्रदेश के प्रमुख व सह प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक सेवाधाम जवाहर नगर सेक्टर 04 जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर भी वृहद चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि ज्योतिषाचार्य डॉ नीलेश शर्मा काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री भी है साथ ही आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संस्कृत के प्रोफेसर हैं।

Hot Topics

Related Articles